Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
अपराधजमुईजमुई पुलिसटॉप न्यूज़पुलिसप्रशासनबिहारबिहार पुलिसबिहार समाचार

कुएं में गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खैरा के खड़ूई गांव में खेलते समय हुआ हादसा, खुले कुएं ने ली विनय यादव के पुत्र अंकुश की जान

खैरा (जमुई) :- जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत खड़ूई गांव में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़ूई गांव निवासी विनय यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 बजे मासूम अंकुश अपने घर के पास खेल रहा था। उसकी मां पास ही के एक खेत में कृषि कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान खेलते-खेलते अंकुश घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित एक खुले कुएं के पास चला गया और अनजाने में उसमें गिर गया।


काफी देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया, तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब लोगों की नजर कुएं पर गई, तो वहां बच्चे के गिरने की आशंका हुई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को लेकर खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अंकुश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुरक्षा पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने बताया कि कुआं खुला होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुओं और गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे खुले कुओं को ढकने या सुरक्षित घेराबंदी कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!