Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
क्राइमगैस सिलेंडरजनहितजमुई पुलिसपुलिसप्रशासनबिहारबिहार पुलिसबिहार समाचारलोकल न्यूज़
Trending

जमुई: घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खाद्य आपूर्ति विभाग ने होटल और सर्विस सेंटरों पर दी दबिश, मचा हड़कंप।

जमुई:- जमुई में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत एक दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन होटल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसडीएम सौरव कुमार और खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त नेतृत्व में की गई। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इन शिकायतों के आधार पर, डीएम नवीन के निर्देश पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
छापेमारी के दौरान कुल 28 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें शिवा होटल से 4, सुनील बसंत बहार से 6 और राजधानी फैमिली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर जब्त किए गए। इन तीनों होटल संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त, महिसौड़ी चौक स्थित यूनिवर्सल रेफ्रिजरेटर सर्विस सेंटर से 14 सिलेंडर बरामद हुए। इस दुकान के संचालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, जितेंद्र कुमार लंबे समय से जमाखोरी और कालाबाजारी में संलिप्त था।

दुकान से बरामद सिलेंडर।
एसडीएम सौरव कुमार ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोग कृत्रिम संकट पैदा कर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि कालाबाजारी से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमित छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!