Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
कलश यात्राजमुईधर्मबिहारबिहार समाचारभक्ति

मसरहंडी में भक्ति का सैलाब: 18 किमी की पदयात्रा कर श्रद्धालुओं ने उठाया कलश

कड़ी धूप पर भारी पड़ी आस्था, भगवती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का हुआ भव्य आगाह

जमुई:-जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गोली पंचायत के मसरहंडी गांव में शनिवार को भक्ति और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था भगवती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का, जिसकी शुरुआत 150 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर की गई।


तपती धूप में 18 किलोमीटर का सफर

आस्था का उत्साह ऐसा था कि चिलचिलाती धूप और गर्मी भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। सुबह 8 बजे गांव से शुरू हुई यह यात्रा 9 किलोमीटर दूर क्यूल नदी स्थित दुर्गा मंदिर घाट कुर्वाटांड़ पहुंची। वहाँ आचार्य दीपनारायण शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरा गया। वापसी के साथ यह यात्रा कुल 18 किलोमीटर की रही, जिसे श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पैदल ही पूरा किया।

धार्मिक अनुष्ठान की मुख्य झलकियां

इस यात्रा में 150 कलश शामिल थे, जिन्हें मुख्य रूप से कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने उठाया था।
ढोल-नगाड़ों और भक्ति धुनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
आयोजन में यजमान के रूप में उपेंद्र यादव और गीता देवी ने दायित्व निभाया।
इस अवसर पर शंकर पंडित, रंजीत यादव, अनिल यादव, उमेश यादव, महेश भीम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


सात दिनों तक बहेगी ज्ञान की गंगा

आयोजन समिति ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर अगले सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य दीपनारायण शास्त्री द्वारा किया जाएगा, जिसमें आस-पास के गांवों के श्रद्धालुओं के जुटने की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!