Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
Uncategorizedक्राइमजमुईजमुई पुलिसटॉप न्यूज़बिहारबिहार पुलिसलोकल न्यूज़
Trending

जमुई: पुलिस को देख चलती गाड़ी से कूदा तस्कर, 324 लीटर विदेशी शराब के साथ महिंद्रा मराजो जब्त

गिद्धेश्वर पुल के पास पीछा कर रही पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चालक, नदी में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद

जमुई:-बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जमुई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार (04 अप्रैल) की रात गरही थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक महिंद्रा मराजो कार को जब्त किया, जिसमें भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब लदी थी। पुलिस की सक्रियता देख तस्कर चलती गाड़ी से कूदकर भागने में सफल रहा, जबकि अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक सफेद रंग की महिंद्रा मराजो कार (BR 21P 6622) चनवर चौक होते हुए शराब की बड़ी खेप लेकर तेजी से निकल रही है। सूचना मिलते ही गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गरही चौक पर सघन वाहन जांच शुरू कर दी।

चलती गाड़ी से कूदा चालक, नदी में गिरी कार

जांच के दौरान जब संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल सरकारी वाहन से उसका पीछा किया। खुद को घिरा देख तस्कर ने गिद्धेश्वर पुल के पास गाड़ी की रफ्तार धीमी की और चलती कार से ही छलांग लगाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में छिपकर फरार हो गया। बिना चालक के वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पुल से नीचे नदी में जा गिरा और बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।दुर्घटनाग्रस्त वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में शराब मिली। शराब की बरामदगी में 8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की 180ml की कुल 1400 बोतलें (कुल 252 लीटर), 8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की 375ml की कुल 192 बोतलें (कुल 72 लीटर) उक्त वाहन से प्राप्त हुई। पुलिस को उक्त वाहन से कुल 324 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई जो सिर्फ उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु मान्य था।

पुलिस की इस कार्यवाही में शामिल टीम

इस सफल छापेमारी में गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा चौधरी, अवर निरीक्षक रघुनंदन राघव,अवर निरीक्षक संजना कुमारी और गरही थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पाल्टा ने कहा कि पुलिस ने वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!