Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
अपराधअवैध शराबक्राइमजमुईजमुई पुलिसटॉप न्यूज़पुलिसप्रशासनबिहारबिहार पुलिसमधनिषेधराज्यलोकल न्यूज़शराब

जमुई: पुलिस से बचने की होड़ में नदी में गिरी शराब लदी कार, तस्कर मौके से फरार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया पीछा, ललदैया काजवे के पास अनियंत्रित होकर पलटा वाहन; भारी मात्रा में शराब बरामद

खैरा(जमुई):- बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने वाले शराब तस्करों और पुलिस के बीच शनिवार की रात लुका-छिपी का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गरही-खैरा मुख्य मार्ग पर स्थित ललदैया काजवे के पास पुलिस से बचने के प्रयास में एक शराब तस्कर अपनी कार समेत नदी में जा गिरा। हालांकि, शातिर चालक पुलिस के हाथ आने से पहले ही चलती गाड़ी से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा की ओर से एक सफेद रंग की कार (पंजीकरण संख्या: BR 21P 6622) में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जमुई लाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने पकड़े जाने के डर से कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिसके बाद पुलिस ने वाहन का पीछा करना शुरू किया।

जैसे ही कार ललदैया काजवे के पास पहुंची, पुलिस का दबाव बढ़ता देख चालक ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हो गया। चालक रहित कार अनियंत्रित होकर सीधे काजवे से नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि जब्त की गई शराब की गिनती की जा रही है। वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!