Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
जमुईबिहारभाजपाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मांगोबंदर में भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान का आगाज, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

दिनारी कर्मशाला भवन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, जिला अध्यक्ष प्रो. दुर्गा केसरी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

जमुई (खैरा): पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आज मांगोबंदर मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनारी कर्मशाला भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले से पधारे वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और ‘वंदे मातरम’ के ओजस्वी गान के साथ किया।

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य वक्ताओं में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. दुर्गा केसरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, कृष्ण कुमार सिंह और रणजीत सिंह शामिल रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को धरातल पर उतारने के गुर सिखाए। नेताओं ने आगामी संगठनात्मक चुनौतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर महामंत्री त्रिपुरारी सिंह, कार्तिक वर्मा, अयोध्या राम चंद्रवंशी, श्रीमती साधना सिंह, संतोष सिंह और हिमांशु सिंह समेत जिले के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुधींद्रनाथ मिश्रा, जय नारायण सिंह, प्रो. शिवदानी सिंह, निकेश सिंह और ब्रह्मदेव रविदास ने भी अपने विचार साझा किए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। योगेंद्र पासवान, वासुदेव मिश्र, जया देवी, रोहित सिंह, विनय सिंह, अजय मंडल, तफज्जुल अंसारी, सूरज दुबे, पवन दुबे, ओंकार शर्मा, अजय शाह, हरदेव मांझी, रूपेश भगत, अनिल पांडे, अश्वनी पांडे, श्री प्रकाश मंडल, दिलीप शाह, डब्लू सिंह और त्रिवेणी सिंह सहित मांगोबंदर मंडल के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बने। कार्यक्रम के अंत में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!