Welcome to Prime Nation News   Click to listen highlighted text! Welcome to Prime Nation News
बिहार

Bihar LPG Crisis: ‘सरकार को लोगों से…’, बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला

Bihar LPG Crisis News: ओटीपी आधारित सिस्टम रहने की वजह से भी ग्राहकों को कुछ परेशानी हो रही है. पटना में शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है.

 

सरकार के तमाम दावों के बीच लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए बिहार में परेशान हो रहे हैं. कई जिलों से ऐसी तस्वीर सामने आ रही हैं. कार्रवाई और चेतावनी वाले दावों के बीच लोगों की समस्या कम नहीं हो रही है.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सरकार भले ही रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने की बात कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि गांव से लेकर कस्बों और शहरों तक में रसोई गैस के लिए लोग परेशान हैं.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार कहीं कोरोना त्रासदी की तरह फिर से बर्तन नहीं पिटवाने लगे.” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार को लोगों से खाली गैस सिलेंडर पिटवाना चाहिए, जिससे रसोई गैस की कमी दूर हो सके.

Bihar LPG Cylinder Crisis: गैस सिलेंडर के लिए नहीं होगी दिक्कत, पटना में DM ने की ये बड़ी पहल

पढ़िए बिहार में एलपीजी सिलेंडर को लेकर अपडेट्स

पटना में डीएम की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक 0612-2219810 पर संपर्क कर सकता है.

पटना जिले में प्रखंड स्तर पर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण और गैस जमाखोरी की रोकथाम के लिए 28 धावा दल का गठन किया गया है. गैस डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है.

रोहतास: गुरुवार को गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उपभोक्ता सिलेंडर लेकर एजेंसी के सामने पहुंच गए. मामला सासाराम के फजलगंज स्थित इंडेन गैस एजेंसी का है.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में भी लोग परेशान हैं. सुबह से लाइन लगाकर खड़े रह रहे हैं. हालांकि केवल ऐसे लोगों को ही गैस नहीं मिल रहा है जिनकी ओर से केवाईसी पूरी नहीं की गई है. लगभग गैस एजेंसी पर उपभोक्ता कई महीनों बाद केवाईसी कराने के लिए भी लाइन में खड़े रह रहे हैं.

बांका: बांका के रामचंद्र एचपी गैस एजेंसी और मोदी एचपी गैस एजेंसी ने बताया कि उनके यहां गैस की कोई किल्लत नहीं है. ये अफवाह ब्लैक कारोबारियों के द्वारा फैलाई जा रही है. हालांकि ओटीपी आधारित सिस्टम रहने की वजह से भी ग्राहकों को कुछ परेशानी हो रही है. शहरी उपभोक्ताओं को एक गैस सिलेंडर लेने के बाद दूसरा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 45 दिन के बाद ही दूसरा सिलेंडर दिया जाएगा.

किशनगंजकिशनगंज जिले में गैस की किल्लत नहीं है, इसके बावजूद गोदाम में उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है. जिलाधिकारी विशाल राज, एसपी संतोष कुमार और एसडीओ अनिकेत कुमार ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया है. जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है, लेकिन उपभोक्ताओं की मांग अचानक से बढ़ गई है जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है. पैनिक होने की जरूरत नहीं है. कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए भी निगरानी रखी जा रही है.

मधेपुरा: अफवाहों के बीच जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है. डीएम अभिषेक रंजन का कहना है कि मधेपुरा में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. सभी गैस एजेंसियों को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!